BJP आंधी, राहुल-अखिलेश तिनके, कहीं उड़ ना जाएं: MODI @ UP ELECTION

Updesh Awasthee
लखनऊ। चुनाव प्रचार अब तीखा होता जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में गठबंधन कर सामने आए राहुल गांधी एवं अखिलेश यादव को तिनके बताते हुए कहा कि भाजपा की आंधी से बचने के लिए तिनके एकजुट हो गए हैं, मिलकर लड़ रहे हैं। कहीं उड़ ना जाएं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, किसी प्रकार की परेशानी किए बिना भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी जाती है। हमने ये करके दिखाया है। इस बार भाजपा की आंधी अखिलेश को टिकने नहीं देगी, न ही बचने देगी। बेईमानों को प्रश्रय देने वाले, उन्हें बढा़ने वालों को लग रहा है कि अब उन्हें 70 साल का हिसाब देना पड़ेगा। उन्हें 70 साल के पाप का हिसाब अब देना होगा। उत्तर प्रदेश की जनता न्याय चाहती है, इंसाफ चाहती है। ये लोग चुनाव जीतने के इकट्ठे नहीं आए हैं, ये इस डर से आए हैं कि अगर मोदी का राज्यसभा में भी बहुमत हो गया तो वह कड़ा कानून बना देगा। जब मैंने कहा हजार, 500 के नोट बंद तो तूफान आ गया। कुछ लोगों ने नोट गंगा में बहा दिया, कुछ लोगों ने जला दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब आंधी तेज होती है तो छोटी उम्र का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पता है वो भी सहारा ढूंढता है। अभी बीजेपी की आंधी है और अखिलेश सहारा ढूंढ रहे हैं। लोगों से सहारा मांग रहे हैं। इस चिंता में और लोगों को पकड़ने में लगे हैं कि बीजेपी की आंधी में कहीं वो उड़ न जाए। उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है, उत्तर प्रदेश की जनता न्याय चाहती है। मेरी माताएं-बहनें, मेरे छोटे कारोबारी, मेरे किसान भाई ये लड़ाई आपके न्याय के लिए है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनको लग रहा है कि 70 साल के पाप का हिसाब देना होगा। कोई तो आया जो हिसाब मांग रहा है। हमने आधार और जन धन के माध्यम से लोगों को पैसा देना शुरू किया और 40 हजार करोड़ जो चूहे काट जाते वो बचा लिया। ये चुनाव जीतने के लिए साथ नहीं आए हैं, इसलिए साथ आए हैं कि क्योंकि अगर राज्यसभा में मोदी आया तो ऐसा कानून बनेगा कि चोर-लूटेरों की जगह नहीं बचेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले सालों में ऐसी सरकारें आईं कि अलीगढ़ का ताला अलीगढ़ के ही काम आया। पहले पूरे देश में अलीगढ़ के ताले बिकते थे। अलीगढ़ में कारखाने बंद हो गए। लखनऊ में बैठी सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा सकी। यहां बिजली आती ही नहीं है, आती है तो आनंद मनाते हैं। पीएम ने यहां विकास का मतलब बताते हुए कहा कि वि से विद्युत, का से कानून और स से सड़क। इन तीन मजबूत पिलर पर हम विकास कर मजबूत घर बना सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार बनाने में यूपी की जनता का हाथ है। यहां के नौजवान अपने पैरों पर खड़ें हों इसके लिए मैं मुद्रा योजना लाया। हम करोड़ों नौजवानों को नौकरी के लिए मदद कर चुके हैं अब वो दूसरों की मदद कर रहे हैं। इंटरव्यू के नाम पर गरीब आदमी अपनी जमीन, मां का मंगलसूत्र तक गिरवी रखकर पैसा देता था। हमने इंटरव्यू खत्म कर दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!