NARAYAN SHREE HOMEOPATHIC COLLEGE में रैगिंग, जूनियर को पीटा, पैसे लूटे

Updesh Awasthee
BHOPAL | नारायणश्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सोमवार को रैगिंग का मामला सामने आया है। बीएचएमएस प्रथम वर्ष के छात्र ने सीनियर छात्रों के खिलाफ मारपीट करने और पैसे छीनने की शिकायत की है। पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत नेशनल एंटी रैगिंग हेल्पलाइन में की है।

शिकायत मिलने के बाद हेल्पलाइन ने कॉलेज के साथ ही बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, पुष्पा नगर पुलिस थाने को सूचित कर इसकी जानकारी मांगी है। कॅालेज के बीएचएमएस प्रथम वर्ष के छात्र ने सोमवार को हेल्पलाइन को की गई शिकायत में बताया कि दूसरे वर्ष के छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। जूनियर छात्र ने सीनियर के खिलाफ पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है।

एंटी रैगिंग कमेटी ने काटा फोन
हेल्पलाइन द्वारा दो बार कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के चेयरमैन से संपर्क किया लेकिन दोनों ही बार फोन को काट दिया गया। बीयू के रजिस्ट्रार डॉ. यूएन शुक्ला ने इस मामले की रिपोर्ट कॉलेज प्रबंधन से तलब करने की बात कही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!