महात्मा गांधी, धोनी और सनी लियोनी में हैं एक ज्योतिषीय समानता

महात्मा गांधी, महेन्द्र सिंह धोनी और सनी लियोनी को कौन नहीं जानता। तीनों अपने अपने क्षेत्र के महानायक हैं। तीनों ने अभूतपूर्व सफलता अर्जित की और इतिहास रच दिया। तीनों ही लोकप्रिय हैं। तीनों के विरोध उनके सामने कमजोर पड़ जाते हैं क्योंकि तीनों में एक ज्योतिषीय समानता है और वो है राहु ग्रह का प्रभाव। 

राहु ग्रह के विषय में एक बात प्रसिद्ध है कि वो राजा को रंक और रंक को राजा बना देते है।लोकप्रियता और शोहरत देने में उनके जैसा कोई नही। यह बात महात्मा गाँधी, महेंद्र सिंह धोनी तथा सनी लियोनी पर लागू होती है।

महात्मा गाँधी
महात्मा गाँधी की तुला लग्न तथा सिंह राशि है। इनकी पत्रिका में राहु ग्रह कर्क राशि में राज्य स्थान में विराजमान है। राज्य स्थान का राहु ने गाँधी जी को समाज में मान सम्मान तथा अभूतपूर्व यश दिलाया। राज्य स्थान का राहु जातक को राजनीति में विशेष सफलता दिलाता है।राहु की दशा लगने पर गाँधीजी के आंदोलनों से उन्हे जननायक की छवि मिली। आजतक वे भारतीय समाज के युगपुरुष के रूप में पूजे जाते है।

महेंद्र सिंह धोनी
भारतीय क्रिकेट के धूमकेतु महेंद्र धोनी का परिचय देना सूरज को रोशनी दिखाने के बराबर है।मंगल की दशा मे वे क्रिकेट में आये तथा राहु की दशा में वे क्रिकेट की किंवदन्ति बन गये।उनकी पत्रिका में भी राहु कर्क राशि में स्थित है।

सनी लियोनी
भारतीय मूल की कनाडा में जन्मी अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम कौन नही जानता। वे पोर्न फिल्मों उद्योग की सफल हस्ती है। इस क्षेत्र में उन्होने नाम व पैसा कमाया। आज हिन्दी फिल्म जगत उन्हे हाथों हाथ ले रहा है। उनकी पत्रिका में भी राहु कर्क राशि में विद्यमान है। राहु की दशा लगते ही ये विश्वस्तर पर छा गई। राहु ने इन्हे अपार पैसा तथा शोहरत दी।

कर्क राशि जनता की राशि कहलाती है इस राशि से समाज जनता के विषय में विचार किया जाता है। इस राशि में राहु की स्थिति जातक को अभूतपूर्व लोकप्रियता देती है। इन तीनो की पत्रिका में एक बात एक जैसी है की तीनो की सिंह राशि है तथा चंद्रमा की राशि कर्क में राहु स्थित है।

तीनो को राहु की महादशा लगते ही क्रांतिकारी सफलता मिली।
तीनो किस्मत से अचानक ही अलग क्षेत्र मे गये तथा वहां से उन्हे लगातर सफलता मिलती गई।
राहु की दशा लगने से पहले वे बिल्कुल सामान्य व्यक्ति थे।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु
9893280184
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !