26 जनवरी को बारिश के आसार

नईदिल्ली। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते 26 जनवरी से अगले तीन दिनों तक भारत के कई शहरों में बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग दिल्ली के अनुसार, सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब रह सकता है। शनिवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पाकिस्तान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है जो राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते बारिश होने की संभावना है। हिमपात जारी रहेगा।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!