PNB BHOPAL में नकली नोट जमा कराने आईं 2 युवतियां गिरफ्तार

Updesh Awasthee
भोपाल। पंजाब नेशनल बैंक की गोविंदपुरा ब्रांच में 500 रुपए के नकली नोट जमा करवाते हुए दो युवतियां को पकड़ा गया है। युवतियां के पास से बंद हुए 500 रुपए के 41 नकली नोट बरामद हुए हैं। बैंक मैनेजर को जब इन नकली नोटों की जानकारी प्राप्त हुई, तो उन्होंने संबंधित ऐशबाग पुलिस को सूचना दी। फिलहाल ऐशबाग पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

अशोका गार्डन निवासी अर्शी परवीन और रूशी परवीन नामक युवतियां आज सोमवार को रुपए जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक गोविंदपुरा पहुंची। महिलाओं ने जब अपने बंद हुए 500 रुपए के पुराने नोटों का बंडल बैंक कैशियर हरिराम कोरी को सौंपा, तो हरिराम कोरी द्वारा नोट चैक करने पर 500 रुपए के 41 नकली नोट पाए गए।

कैशियर हरिराम कोरी द्वारा इस बात की जानकारी तत्काल ब्रांच मैनेजर विनोद पटेल को दी। बाद में विनोद पटेल द्वारा संबंधित ऐशबाग पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची ऐशबाग पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवतियों के पास से जो नकली नोट पाए गए हैं उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह फोटोकॉपी किए हुए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवतियों द्वारा अपने बयान में कहा गया है कि उन्होंने एसबीआई बैंक के एटीएम से इन नोटों को करीब चार महीने पहले निकाला था। युवतियों का कहना है कि उन्होंने एटीएम से निकाले गए इन नोटों में कई नोटों को खर्च भी किया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!