
सूत्रों के मुताबिक आईएएस कैडर रिव्यू को लेकर केंद्र सरकार के साथ सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। इसमें अपर मुख्य सचिव का एक, प्रमुख सचिव के छह और वरिष्ठ अधिकारी स्तर के 5 पद मंजूर किए गए हैं। इतने ही पद सरकार एक्स कैडर में बना सकती है।
केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि जब तक कैडर रिव्यू की अधिसूचना जारी न हो जाए, तब तक पदोन्नति न की जाए। बताया जा रहा है कि कैबिनेट ने मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए सिर्फ एक पद अस्थाई रूप से मंजूर किया है। इस पर ही सेमवाल की पदोन्नति की गई है। बाकी पदोन्न्तियां अधिसूचना जारी होने के बाद होंगी।