मप्र IAS अफसरों के तबादले

Updesh Awasthee
भोपाल। एक लंबे समय से मुख्य धारा से बाहर पोस्टेड रहे IAS विनोद कुमार को प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण एवम् मत्स्य विकास विभाग बनाया गया है। विनोद कुमार वर्तमान में मानवाधिकार आयोग के सचिव है। विनोद कुमार द्वारा मछुआ कल्याण एवम् मत्स्य विकास विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अश्विनी कुमार राय प्रमुख सचिव जिनके पास मछुआ कल्याण एवम् मत्स्य विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार है उससे वह मुक्त हो जाएंगे।

IAS अफसरों के अन्य तबादलों में रूचिका चौहान 2011 बैच CEO जिला पंचायत, उज्जैन को अपर कलेक्टर, ग्वालियर बनाया गया है। शिवम वर्मा, 2013 बैच जो पोस्टिंग के लिए प्रतिक्षारत थे, उन्हें सहायक कलेक्टर, बड़वानी पोस्ट किया गया है। नेहा मीना, 2014 बैच सहायक कलेक्टर, धार को सहायक कलेक्टर, इंदौर पोस्ट किया गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!