राधेश्याम जुलानिया बनाने जा रहे हैं वर्ल्ड रिकॉड

Updesh Awasthee
भोपाल। शायद यही कारण है कि राधेश्याम जुलानिया दिग्विजय सिंह की पसंद हुआ करते थे और अब शिवराज सिंह के चहेते भी। जुलानिया ने एक ऐसे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है जो अपने आप में कीर्तिमान होगा। शायद वर्ल्ड रिकॉर्ड भी। इसका सेहरा बंधेगा सीएम शिवराज सिंह के सिर। वो 28 दिसम्बर को एक साथ 3 लाख निर्धन नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सस्ते आवास के स्वीकृति पत्र सौंपने जा रहे हैं। ये योजना जुलानिया ही बना सकते थे। बहानेबाजी करने वाले आईएएस अफसरों के लिए यह कतई मुमकिन नहीं हो सकता था। 

मुख्य कार्यक्रम धार में झाबुआ, बड़वानी और अलीराजपुर का होगा। यहां से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण पूरे प्रदेश में लाइव होगा। सभी मंत्रियों को गृह जिले में कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के निर्देश दिए गए हैं। धार के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव बीपी सिंह, अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया मौजूद रहेंगे।

कैबिनेट में भी अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि प्रदेश को अगले तीन साल में 13 से 14 लाख आवास मिलेंगे। 2016-17 के लिए तीन लाख 35 हजार आवास का कोटा मंजूर हुआ है। इसके हितग्राहियों का चयन हो चुका है। इन्हें एक साथ स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। प्रदेश में अब तक 2 लाख 5 हजार आवास बन चुके हैं। एक आवास के लिए डेढ़ लाख रुपए दिए जा रहे हैं। इसमें शौचालय निर्माण की रकम भी शामिल की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!