गर्लफ्रेंड के कपड़े खींचे, चीखी तो मुंह में फेविकॉल भर दिया, फिर रेप किया

लंदन। ब्रिटेन के न्यूकास्टल शहर में एक शख्स को 16 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। 46 साल के मार्क लेंस्टर नाम के शख्स को इस साल मई में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हिंसा करने का दोषी पाए जाने पर ये सजा सुनाई गई। मार्क ने इस साल मई में नशे में धुत होकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की थी। लड़की के चीखने-चिल्लाने का आवाज सुनकर पड़ोसियों ने फोन कर पुलिस को बुलाया था जिसके बाद मार्क को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब उसे इस मामले में सजा सुनाई गई है।

मार्क इस साल मई में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट पर था। उसने बुरी तरह से ड्रग्स ली हुई थी। नशे में धुत मार्क ने इस दौरान गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मारपीट की थी। वो मारपीट तक सीमित नहीं रहा, उसने लड़की के सारे कपड़े खींच कर उतार दिए और उसे नग्न कर दिया। इसके बाद उसके मुंह को हाथ से दबा लिया और उसके विरोध करने पर लड़की का दांत भी तोड़ डाला। इसके बाद मार्क ने फेविकोल को लड़की के शरीर पर उड़ेल दिया। उसने फेविकोल गर्लफ्रेंड के गले और मुंह पर भी बिखरा दिया।

बाथरूम में छुपने पर भी नहीं छोड़ा 
लड़की ने उससे छूटने और बाथरूम में छुप जाने की कोशिश की लेकिन मार्क पर ऐसी वहशत सवार थी कि वो तब भी नहीं रुका और बाथरूम से निकालकर लड़की को मारा। लड़की के चीखने की आवाजें सुन पड़ोसियों ने कुछ गड़बड़ महसूस करते पुलिस को फोन किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां जाकर जो देखा वो चौंकाने वाला था। पुलिस ने लड़की को बुरी तरह से घायल करने के जुर्म में मार्क को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने माना कि मार्क ने गर्लफ्रेंड के साथ हदों के पार किया। कोर्ट ने उसे साढ़े सोलह महीने की जेल की सजा सुनाई है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!