हरियाणा कर्मचारी: समान काम समान वेतन के लए सामूहिक भूख हड़ताल

पंचकूला। उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार समान काम के बदले समान वेतनमान की मांग को लेकर 21 दिसंबर को प्रदेश के हजारों कर्मचारी अपने अपने जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला पंचकूला के प्रधान रामपाल मलिक, सचिव श्रवण कुमार जाँगड़ा व कोषाध्यक्ष मास्टर विजय पाल ने संयुक्त रूप से प्रैस बयान जारी कर कहा है कि हमारी शुरू से ही मांग रही है कि सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और तब तक समान काम के आधार पर समान वेतन दिया जाए। अब माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि समान काम के बदले समान वेतन मिलना चाहिए, सरकारें ऐसा न करके कर्मचारी का शोषण कर रही हैं लेकिन केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें इस फैसले को लागू करने की बजाय अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। इसी अड़ियल रवैये के विरोध में सर्व कर्मचारी संघ ने 11 दिसंबर को एक सफल आक्रोश रैली की है जिसमें सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का रोष स्पष्ट दिखाई दे रहा था इसके बावजूद प्रदेश सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंगी। 

सरकार की तानाशाही से कर्मचारियों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अपने आंदोलन को इसी कड़ी में आगे बढ़ाते हुए 21 दिसंबर को पूरे प्रदेश के कर्मचारियों का साथ निभाते हुए पंचकूला जिले में कार्यरत कर्मचारी भी जिला उपायुक्त कार्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। 

बड़े शर्म की बात है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले को लागू करवाने के लिए भी कर्मचारियों को रैलियां और भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। हम सरकार को चेता देना चाहते हैं कि हरियाणा प्रदेश के कर्मचारी आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हो चुके हैं और अब हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। यदि सरकार ने अभी भी समान काम समान वेतनमान लागू नहीं किया तो सभी कर्मचारी जनता के बीच गांव गांव, शहर शहर जाकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलेंगे और विधान सभा सत्र के दौरान लाखों कर्मचारी विधानसभा का घेराव करेंगे।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!