फसल बीमा: प्रीमियम 480 लिया था, क्लैम में मिले 2, 4 और 98 रुपए के चैक

Updesh Awasthee
टीकमगढ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते है। मैं किसान का बेटा हूॅ। और किसानो के साथ हूॅ। किसानो के बेटा ने किसानों को ठग कर मालामाल हो गया। फसल बीमा के नाम पर किसानो 2,रूपये, 4 रूपये 98,रूपये के चैक दिये गये। प्रीमियम एक हैक्टर पर 480 रूपया लिया गया है। जो किसान कृषि समिति में खाताधारक है। उन्ही किसानो का फसल बीमा किया गया था। जिले में 87 सोसायटी संचालित है। 17 हजार किसानो को 32 करोड की राशि वितरण के लिये कंपनी द्वारा स्वीकृत की गई।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस टीकमगढ ढोगा स्थित कृषि मण्डी में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें किसानो की फसल क्षति की बीमा राशि के चैक वितरण किये गये थे। जिसमें तहसील जतारा क्षेत्र ग्राम वैरवारा के किसान श्रीमती बिद्या देवी की गॉव में 13 एकड उपजाऊ खेती है। जिसका बिद्या देवी ने फसल बीमा कराया था। एक एकड पर 480 रूपया प्रीमियम जमा किया था, खेतो में उडद मूग की फसल बोई गई थी। जो नष्ट हो गई। फसल बीमा की राशि का चैक 4.39 चार रूपया उन्तालीस पैसा का दिया गया। 

इसी प्रकार रामकिशोर यादव निबासी वैरवारा एक एकड से ज्यादा भूमि का फसल बीमा कराया था प्रीमियम के नाम 600 रूपया जमा किया था। फसल बीमा की राशि का चैक 2,57 दो रूपया सताउन पैसा का चैक दिया गया। इसी तरह बिशाल यादव 98 रूपया का चैक दिया गया और श्रीमती रामकुॅवर 2,37 दो रूपया सैतीस पैसा का चैक दिया गया। बिहारी लाल यादव को 4, चार रूपया का चैक दिया गया इस तरह करीब 50 किसानो को नाममात्र का चैक दिया गया है। जतारा से मुख्यालय का आने जाने का व्यय 200 सौ रूपया भार आता है। 

यहा आपको बता दे। बर्ष 2015 जुलाई में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी भोपाल द्रारा किसानो का फसल बीमा कराया गया था। एक एकड पर प्रीमियम 480 रूपया जमा हुआ था। जिले में प्रीमियम की राशि अनुमानित 52 लाख कम्पनी में जमा हुई। किसानो की फसल क्षति की मुआवजा बीमा राशि लगभग 17 हजार किसानो के लिये 32 करोड की राशि कम्पनी ने स्वीकृत की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!