राजनाथ के सिक्योरिटी कमांडो ने शिवराज को धक्का मारा

ग्वालियर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में तैनात NSG कमांडो ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को धक्का मार दिया। यह धक्का इतना जोर से था कि शिवराज सिंह दर्द से कराह उठे। धक्का उस समय मारा गया जब शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह के साथ लंबा वक्त बिता चुके थे और कमांडो को साफ दिखाई दे रहा था कि वो विशिष्ठ व्यक्ति हैं। इतना ही नहीं शिवराज सिंह का सुरक्षादस्ता भी उनके साथ था जो उनकी पहचान प्रमाणित करने के लिए पर्याप्त था। इससे पहले NSG कमांडो ने जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को विजिटर रूम में जाने से रोक दिया था। 

रविवार को झांसी में परिवर्तन रैली के पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह दतिया पीतांबरा पीठ में पूजा करने आए थे। उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दतिया आए। दतिया में पहले एयरपोर्ट पर दोनों का सीएम ने स्वागत किया।

मंदिर में दिया सीएम को धक्का
अमित शाह और राजनाथ सिंह एयरपोर्ट से सीधे पीतांबरा पीठ पहुंचे। इसके बाद जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जब मां पीतांबरा मंदिर के दर्शन कर बाहर निकल रहे थे। तभी उनके पीछे चल रहे सीएम शिवराज सिंह को NSG कमांडो ने धक्का मार दिया। यह धक्का इतना तेज था कि शिवराज सिंह दर्द से कराह उठे। शिवराज सिंह के सुरक्षा अफसर ने NSG कमांडो पर गुस्सा भी जाहिर किया। बाद में उसने एसपी इरशाद वली से भी शिकायत की, लेकिन NSG कमांडो इसे नजर अंदाज कर निकल गया।

मंत्री को विजिटर रूम के बाहर रोका
हवाई पट्‌टी पर अमित शाह और राजनाथ सिंह की अगवानी के लिए इंतजार कर रहे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा जब विजिटर रूम की ओर जाने लगे तो उन्हें एनएसजी कमांडो ने रोक दिया। उन्होंने अपना परिचय दिया, तब वे अंदर जा पाए।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!