मप्र में 29 नवंबर को जोरदार दिवाली मनाएंगे भाजपाई

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि शहडोल लोकसभा और नेपानगर विधानसभा उपचुनाव की शानदार विजय ने 29 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यकर्ताओं के उत्साह को दोगुना कर दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि 29 नवंबर की संध्या को कार्यकर्ता घर-घर में श्री शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास का दीप प्रज्जवलित कर नेपानगर और शहडोल की जीत का जश्न दीपोत्सव के रूप में मनाऐं।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के लोकतांत्रिक इतिहास में निरंतरता के साथ 11 वर्षों की उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव की बात है। श्री शिवराज सिंह चैहान के मुख्यमंत्री काल के सफलतम 11 वर्ष हमारी पार्टी के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में मध्यप्रदेश के विकास और योजनाओं का कोई तोड़ नहीं है। विकास के मामले में हम सभी राज्यों से आगे हैं। आर्थिक विकास और कृषि विकास दर के साथ ही हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं जिसके कारण प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 11 वर्ष पूर्ण होने एवं उपचुनाव में शानदार विजय के लिए कार्यकर्ता अपने अपने घर में दीपोत्सव का आयोजन करेंगे। 

श्री चौहान ने कहा कि नेपानगर और शहडोल की जीत कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के साथ ही मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के सफलतम नेतृत्व का परिणाम है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सेवा, समर्पण और सुशासन के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश की सभी पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में हितग्राही सम्मेलन आयोजित होंगे। जिसके साथ ही 29 नवंबर से 14 दिसम्बर तक ग्राम स्तर से वार्ड स्तर तक विकास पखवाड़ा आयोजित किया जायेगा।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !