
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्री ईश्वरदास रोहाणी की तीसरी पुण्य-तिथि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री शरद जैन उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 21 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा एक ही सपना है, जनता की सेवा। उन्होंने आश्वस्त किया कि जबलपुर को विकास के मामले में भोपाल और इंदौर से पीछे नहीं रहने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अगले तीन वर्ष में इस क्षेत्र के विकास पर 3,900 करोड़ की राशि खर्च की जायेगी।