
सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। दुबे के घर के ऊपर वाले हिस्से में उनका कार्यालय बना हुआ है। क्लिप में साफ नजर आ रहा है कि दुबे एक युवती के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए थे। लेकिन, जैसे ही एक शख्स उनके कमरे कार्यालय में कैमरा लेकर दाखिल हुआ वे घबराकर खड़े हो गए और फौरन वहां से भागने का प्रयास करने लगे।
दुबे का ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया है, वहीं कांग्रेस में वीडियो को लेकर हड़कंप मच गया है। महिला कौन है और दुबे से उसके किस तरह के रिश्ते है इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, दुबे का वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल किया जा रहा है। कयास लगाए जा रहे है कि मुश्किलें बढ़ती देख कांग्रेस पार्टी नारायण दुबे के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।