मप्र के बंटी और बबली गिरफ्तार | FRAUD ARREST

Updesh Awasthee
करोड़ो रुपए की ठगी के मास्टर माइंड सदन मिश्रा को मंडला पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. सदन ने मृतक के नाम से सहारा बैंक में आठ लाख रुपए सहित निवेशकों से करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया था. उसकी पत्नी आरती को दो दिन पहले ही पुलिस ने दबोचा था, बाद में उसे जमानत मिल गई थी. 

तस्वीरों में नजर आ रही ये युवती आरती मिश्रा है. वहीं, दूसरा शख्स सदन मिश्रा है जो उसका पति है. दोनों की जोड़ी बंटी और बबली के नाम से कुख्यात है. दोनों ने फिल्मी अंदाज में करोड़ों रुपयों की ठगी कर ली. आरोप है कि ठगी का शिकार हुए लोगों में व्यापारी, नेता और अधिकारियों के अलावा आम लोग भी शामिल हैं.

बंटी-बबली की इस जोड़ी ने करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है. पुलिस ने अब उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया था। मामला मध्य प्रदेश के मंडला जिले का है. आरोप है कि राष्ट्रीय सहारा बैंक के एजेंट सदन मिश्रा ने एफडी, डेली कलेक्शन और निवेश के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प लिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!