सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मां बाप से सुहागरात का वीडियो मांगे: भाजपा विधायक

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी में हुजूर विधानसभा के भाजपा विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सर्जिकल स्ट्राइक विवाद पर बयान जारी किया है। श्री शर्मा ने कहा है कि 'सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो मांगने से पहले ये खुद के मां-बाप के प्रमाण के लिए उनकी सुहागरात का वीडियों देंखे। इधर सैनिक अपने प्राण देश की सुरक्षा में गवा रहें है। अपना खून बहा रहें है। उसकी किसी को चिंता नहीं है। जहां देश को एक होकर सेना का मनोबल बड़ाना चाहिए। इस तरह के बयान जारी करने से सेना पर संदेह करने के बराबर है।

बीते रोज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताते हुए सबूत पेश करने की मांग की थी। केजरीवाल ने कुछ समय बाद ही अपने बयान में संशोधन भी कर दिया था लेकिन वो लगातार भाजपा नेताओं के टारगेट पर चल रहे हैं। 

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेताओं की मांग को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि कांग्रेस इस मामले में सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने नेताओं को निर्देशित किया है कि सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी ना करें परंतु यह क्रम लगातार जारी है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!