
बिहार के आधे दर्जन जिलों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बिहार के जिन जिलों में सबसे अधिक तनाव व्याप्त है, वह है आरा, गोपालगंज, मोतिहारी, पटना और मधेपुरा। वहीं, भोजपुर के पीरो में हिंसक झड़प के बाद धारा-144 लगा दिया गया है। अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किये गये हैं। हिंसक झड़प में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
वहीं, भोजपुर में तनाव पर HAM प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि शाहाबाद DIG मो रहमान के इशारे पर हुआ है। पीरो के रहने वाले DIG मो रहमान ने चुन चुनकर एक संप्रदाय विशेष को निशाना बनाया है। दानिश ने मांग किया कि रहमान पर प्राथमिकी दर्ज कर सरकार उन्हें बर्खास्त करे।
वहीं, पुलिस मुख्यालय ने आरा और मोतिहारी में सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए हैं। आरा के पीरों में तो एडीजी स्तर के अधिकारी मामले की देखरेख कर रहे हैं। गोपालगंज में दो गुटों में झड़प के बाद तनाव की स्थिति है और प्रशासन की ओर से वहां पर भी इंटरनेट सेवा बंद कर दिया है।