राजस्थान सीमा पर पाकिस्तानी फौज की धमचक बढ़ी

Updesh Awasthee
जयपुर। राजस्थान से लगी पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी फौज की हलचल बढ़ गई है। पाकिस्तान ने रेंजर्स की वर्दी में सैनिकों को तैनात कर दिया है। सीमा के पास पाकिस्तान के ड्रोन (यूएवी) मंडराते देखे गए हैं। हालात पर बीएसएफ पूरी नजर रखे हुए है। 

बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों में हलचल बढ़ गई है। वहां पर वाहनों की आवाजाही भी तेज हुई है। जैसलमेर में सीमा के पास स्थित रहने वाले ग्रामीणों को कभी भी गांव खाली करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

जैसलमेर के पांच गांवों में पटवारियों ने गांव वालों से बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी करने को कहा है, ताकि बाद में किसी प्रकार की भगदड़ से बचा जा सके।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!