कमलनाथ 10 शिवराज के बराबर होंगे: सज्जन वर्मा

Updesh Awasthee
भोपाल। पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने एक बयान देकर कमलनाथ और शिवराज सिंह के बीच तुलनात्मक अध्ययन का प्रसंग ला खड़ा किया है। उन्होंने दावा किया है कि यदि कमलनाथ मप्र के सीएम बनते हैं तो वो 10 शिवराज सिंह चौहान के बराबर होंगे। वे मैन ऑफ मैनेजमेंट हैं और वे हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। वर्मा बुधवार को राजधानी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। 

इससे पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी कमलनाथ को सीएम कैंडिडेट बनाने संबंधी बयान दे चुके हैं। वर्मा ने कहा कि शहडोल संसदीय उप चुनाव के लिए अकेले अरुण यादव के दौरे करने से कुछ नहीं होगा। हमें उनके हाथ मजबूत करने होंगे।

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों के समय भी कमलनाथ केंप की ओर से सीएम कैंडिडेटशिप मांगी गई थी। कमलनाथ केंप का मानना है कि पिछली बार देर हो गई थी, इसलिए इस बार समय रहते मांग की जा रही है। जीतू पटवारी के बाद सज्जन वर्मा प्रदेश में कमलनाथ के लिए माहौल बनाने की कोशिश का रहे हैं। 

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का मुकाबला भाजपा से बाद में, पहले घर के भीतर होगा। गुना सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया भी इसी रेस में हैं। वो खुद अपनी रजामंदी भी जता चुके हैं और लगातार प्रदेश का दौरा भी कर रहे हैं। इसके अलावा दिग्गी दादा तो हैं हीं, उनकी चालें तो गुजर जाने के बाद ही समझ आतीं हैं। राधौगढ़ के किले से कब कौन सा योद्धा निकल आए कहा नहीं जा सकता। कांग्रेस में इस बार कुछ लोग दलित और आदिवासी कार्ड खेलने के मूड में भी हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!