वाइल्ड लाइफ: कान्हा में मिला दक्षिण एशिया का रेड टेल्ड वैंबू वाइपर

Updesh Awasthee
पियूष पांडे @मंडला। लाल पूंछ वाला हरे रंग का सांप कान्हा नेशनल पार्क में 2 अक्टूबर को एक पेड़ के तने से लिपटा हुआ मिला।इस सांप की विशेषता है कि यह पेड़ पर ही रहता है यह अधिकांशत दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। कान्हा नेशनल पार्क में यह सांप पहली बार दिखा है, इसका मुंह तीन रंगों पीला, लाल, और हरा में होता है।

इसकी पूंछ लाल होती है और पूरा शरीर गहरे हरे रंग का चमकीला होता है। काफी सुंदर और लगभग 8-10 फिट लंबा है। इसका मुख्यत: भोजन पक्षी, उनके अंडे, और चमगादड़ है और सबसे बड़ी विशेषता है कि यह जमीन पर नहीं उतरता।

यह पेड़ों पर और उनमें बने कोटर में अपना जीवन बिता देता है। इसे रेट टेल्ड वैंबू वाइपर भी कहते है। यह काफी जहरीला होता है। उक्त जानकारी कान्हा नेशनल पार्क के वन विभाग के प्रकृतिविद राजू डेविट ने दी। तथा फोटो पार्क प्रबंधन ने उपलब्ध कराई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!