कांग्रेसी नेता ही बना रहे हैं सिंधिया का मजाक: कांग्रेस में गैंगवार की शुरूआत

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस की गंदी गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। अंबाह में ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले पर जूते फिंकवाने के बाद अब इस मामले को गर्माए रखने के लिए बयानबाजियां भी शुरू हो गईं हैं। सिंधिया इस मामले में परिपक्व राजनीति का प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्होंने अपने विरोधियों पर कोई हमला नहीं बोला लेकिन विरोधी उनका मजाक उड़ाने का कोई मौका चूकना नहीं चाहते। 

सज्जन और गोविंद ने उड़ाया मजाक 
कमलनाथ समर्थक सज्जन सिंह वर्मा ने भोपाल में कहा कि अगर कांग्रेस को सत्ता में आना है तो घर के दरवाजे और कार के कांच की खिड़कियां खोलकर रखना होगा। दूसरी तरफ भिंड जिले के लहार के वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि कार्यकर्ता सिंधिया को पहचान नहीं पाया था। उसे यह पता नहीं था कि गाड़ी में 'स्टेट के महाराज" बैठे हैं।

अजय सिंह ने खोल दी पोल
वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ने कहा कि ऐसी घटना कांग्रेस के हित में नहीं हैं। जहां तक डॉ. गोविंद सिंह की घटना पर टिप्पणी को लेकर कहा कि यह सिंधिया-डॉ. गोविंद के बीच का मामला है, मैं कुछ नहीं कह सकता।

अरुण यादव चुप हैं 
घटना को लेकर पीसीसी चीफ अरुण यादव चुप हैं। संगठन में गुटबाजी, गैंगवार में बदलती दिख रही है लेकिन वो शायद मौके का कुछ दूसरे प्रकार का लाभ उठाने के गुंताड़े में हैं। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे घटना की जानकारी मंगा रहे हैं। इसकी जांच कराएंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!