देश का असली हिंदू कौन: बनारस में उठा बड़ा सवाल | UP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
वाराणसी। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने वाराणसी में एक बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने जनता से पूछा है कि असली हिंदू कौन है? ‘हे राम’ कहकर प्राण त्यागने वाले बापू की सोच वाले या बापू की गोली मारकर हत्या करने वाले..? इस तरह बब्बर ने हिंदुत्व का कार्ड भी भाजपा से छीनने की कोशिश की है। 

सोशल मीडिया के इस युग में बब्बर की इन लाइनों ने कुछ कांग्रेसियों को संजीवनी दे दी है। बब्बर ने रविवार को कहा कि यूपी की जनता जाति-धर्म की राजनीति करने वालों से ऊब चुकी है। ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के चंदौली रवाना होने से पहले वह चेतगंज के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को घेरने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता को विचार करना चाहिए कि हिंदू कौन है? ‘हे राम’ कहकर प्राण त्यागने वाले बापू की सोच वाले या बापू की गोली मारकर हत्या करने वाले..? 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!