बिहार में मंत्री ने लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन बांटे

Updesh Awasthee
वैशाली/बिहार। बेलगाम मंत्री जो ना करें, वही कम है। बिहार में कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम ने बाढ़ पीड़ित लड़कियों को नैपकिन बांट दिए। इन लड़कियों में नाबालिग किशोरियां भी थीं। मंत्री फोटो खिंचाने के लालच में लड़कियों को अपने पास बुला रहीं थीं, जबकि लड़कियां इस दौरान असहज महसूस कर रहीं थीं। तुर्रा तो देखिए डीएम रचना पाटिल ने सफाई देते हुए कहा है कि इसमें मुझे कुछ भी असहज नहीं लगा, क्योंकि नैपकिन खुले हुए नहीं थे, बल्कि पैक थे, जैसे कि बाजार में मिलते हैं। 

बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम अपने विधानसभा क्षेत्र राजापाकड़ के बाढ़ पीड़ितों से मिलने सहदेई प्रखंड के गनियारी गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन बांटते हुए फोटो खिंचवाई। 

मंत्री ने यहां बाढ़ पीड़ितों को भोजन परोस कर खिलाया और इसकी तस्वीर खिंचवाई। हालांकि इस दौरान शिविर में उन्हें कुव्यवस्था भी दिखी और इसे लेकर वे भड़के। उन्होंने फोन कर अधिकारी को फटकार भी लगाई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!