क्लर्क की बेटी बनी PSC EXAM टॉपर

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। हरियाणा सिविल सर्विसिज परीक्षा के परिणाण घोषित हो चुके हैं। इस परीक्षा में रोहतक की श्वेता सुहाग ने टॉप किया है। श्वेता सुहाग का परिवार मूलरूप से सोनीपत के बुसाना गांव से हैं, अब वे रोहतक के सेक्टर-3 में रहते हैं। पिता रोडवेज विभाग में बतौर क्लर्क काम करते हैं, जिनकी पानीपत में नियुक्ति है।

मध्यम वर्गीय परिवार को अपनी बेटी की इस कामयाबी पर फख्र है। सभी का मानना है कि श्वेता जिस लगन से पढाई करती थी उनको पता था कि वह एक दिन बड़ी ऑफिसर बनेगी और ये उसने कर दिखाया। अपनी इस कामयाबी पर श्वेता बेहद खुश है, क्योंकि पूरे प्रदेश में उन्होंने टॉप किया है। उनका खुद मानना है कि वह बहुत बड़ी पढ़ाकू नहीं रही हैं, स्कूल में भी औसत ही थी, लेकिन जो पढती थी उसे सीखती थी, रट्टा नहीं लगाती थी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जूलॉजी आनर्स किया और वहीं पर तैयारी भी की। कुछ दोस्तों का ग्रुप था और उसी ग्रुप में स्टडी करते थे। पहले कुछ ज्यादा समय दिया और बाद में जब स्लेब्स पूरा हो जाता तो स्लम में रहने वाले बच्चों को भी पढ़ाते। वे अपनी पढ़ाई के साथ कोचिंग भी देते थे ताकि परिवार पर आर्थिक बोझ न पड़े। श्वेता ने कहा कि सिर्फ घंटों बैठकर पढ़ने से सफलता नहीं मिलती आप गंभीरता से सीखें और समझे तो कुछ भी मुश्किल नहीं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!