एतिहासिक कदम: मात्र 36000 में मिलेगी मेडिकल सीट, सरकारी और प्राइवेट दोनों समान

Updesh Awasthee
लखनऊ। अखिलेश यादव सरकार ने क्रांतिकारी एवं एतिहासिक फैसला किया है। मप्र में 1 करोड़ तक बिकने वाली मेडिकल सीट यूपी में केवल 36000 रुपए में दी जाएगी। स्टूडेंट को सरकारी कॉलेज मिले या प्राइवेट, फीस दोनों में एक समान रहेगी। 

एनईईटी के तहत चयनित छात्रों के लिए यूपी सरकार ने प्राइवेट और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फीस का मानक तय कर दिया है। अब इस कानून के मुताबिक अब सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए 36000 रुपये फीस के रूप में तय कर दिया गया है।

इस नियम के बाद उन छात्रों को जरुर राहत मिलेगी जिनके पास प्रतिभा होते हुए भी मेडिकल कॉलेज में आर्थिक तंगी की वजह से एडमिशन नहीं मिलता था। बता दें शनिवार से एनईईटी में चयनित छात्रों की काउंसलिंग शुरू हुई है। उससे पहले सरकार ने यह कानून बना दिया है। कुल 5400 छात्रों की काउंसलिंग होगी। 

सरकार ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल में एडमिशन के लिए यह मानक बनाए है कि 2600 प्रतिभावान छात्रों को एडमिशन के लिए महज ही 36000 रुपये ही देने होंगे चाहे वे एडमिशन सरकारी कॉलेज में ले या प्राइवेट में। इससे पहले प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एडमिशन के लिए 50 लाख से एक करोड़ तक की फीस लेते थे लेकिन अब इस कानून के बाद उन गरीब छात्रों को राहत मिलेगी जिनके पास प्रतिभा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!