भाजपा के नगरनिगम, भोपाल से भाजपाई नाराज, ठेकेदार पर मनमानी का अरोप

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सुनील राय ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि हर्षवर्धन नगर लिंक रोड नं. 3, जे 211 से जे 222 के सामने पार्क की बाउंड्रीवाल निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के इंजीनियर एवं ठेकेदार को मौखिक रूप से दो माह से लगातार कई बार शिकायत की जा चुकी है परंतु बाउंड्रीवाल, बीम, कालम में कम सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।

बाउंड्रीवाल की दीवार पर पुराने पार्क की निकली हुई बडी जाली को पुनः सुधारकर एवं बेल्डिंग करवाकर (छोटी जाली) बनाई गयी है जो कि आधे पार्क में लगायी जा चुकी है। इसे कभी भी देखा जा सकता है।

नगर निगम के इंजीनियर डीके शर्मा के साथ ठेकेदार की जोरदार सांठगांठ है। इस संदर्भ में महापौर महोदय को जानकारी दी गयी थी, महापौर ने इंजीनियर डीके शर्मा को फोन के माध्यम से इस संदर्भ में कार्यवाही करने का आदेश दिया था। परंतु इसके बावजूद भी पुरानी जाली लगायी जा रही है।

हर्षवर्धन नगर रहवासियों के लिए यह पार्क बनाया गया है। पार्क में प्रवेश करने के लिए, मार्निंग वाक करने के लिए कालोनीवासियों के कहे अनुसार गेट का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत नगरीय प्रशासन मंत्री, महापौर, कमीश्नर को दो दिन पूर्व कर दी गयी है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य बिना डर के धडल्ले से चल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!