यूपी के बाद उत्तराखंड की जेलों में भी कैदियों की भूख हड़ताल शुरू

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। उत्तरप्रदेश के कई जेलों के बाद अब उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में भी कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताली कैदियों की मांग है कि जो कैदी 14 साल से ज्यादा सजा काट चुके हैं एवं जिन कैदियों की उम्र 75 साल से ज्यादा है उन्हें रिहा किया जाए। हरिद्वार में 87 कैदी हड़ताल पर हैं। यूपी के बाद उत्तराखंड में फैल गई इस हड़ताल ने अब सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। यदि यह हड़ताल पूरे देश में फैल गई तो इसे संभालना काफी मुश्किल हो सकता है। 

आपको बता दें कि 14 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके 75 वर्ष की आयु से अधिक के कैदियों की रिहाई की मांग करते हुए यूपी की कई जेलों में कैदियों ने भूख हड़ताल की हुई है। इसी क्रम में रविवार शाम हरिद्वार जेल अधीक्षक एसके सुखीजा को एक अज्ञात कैदी की ओर से भूख हड़ताल का पत्र मिला था. साथ ही 86 और कैदियों ने भूख हड़ताल करने का पत्र जेल अधीक्षक को सौंप हड़ताल कर दी है।

उन्होंने बताया कि कुछ 14 वर्ष से अधिक की सजा काट चुके कैदी और कुछ उनके समर्थन में कैदी भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस संबंध में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
वहीं जिलाधिकारी हरबंस चुघ का कहना है कि ये हड़ताल कोई पहली बार नहीं हो रही है, पूर्व में भी हड़ताल हुई हैं। इसमें आगे का निर्णय सरकार ने लेना है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!