अखिलेश यादव ने लांच की वोट के बदले फोन स्कीम

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। यूपी में सीएम अखिलेश यादव ने वोट के बदले फोन स्कीम लांच कर दी है। राजनीति में इसे मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मुहीम को नई ऊँचाई देते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार सत्ता में वापस आई तो 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को मोबाइल दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी इसे अपने घोषणा पत्र में भी शामिल करेगी। बताया जा रहा है कि मोबाइल देने की घोषणा से समाजवादी पार्टी विरोधियों को पटखनी देने की जुगत में है। इससे पहले छात्रों को फ्री लैपटॉप का वादा कर समाजवादी पार्टी 2012 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई थी. इसी क्रम में एक बार फिर मोबाइल देने की घोषणा कर वह युवा वोटरों को अपने पक्ष में करने की फ़िराक में है। इतना ही नहीं वह मोबाइल के जरिये प्रदेश में डिजिटल मुहीम को नई ऊँचाई भी देने का सन्देश देना चाहते हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!