एक रेप करता दूसरा वीडियो बनाता, फिर दूसरा...

Updesh Awasthee
मुजफ्फरपुर। पियर थाना अंतर्गत एक विवाहिता के साथ दबंगों ने पिस्तौल दिखाकर गैंगरेप किया और उसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने एसएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है। जिसके बाद वरीय अधिकारी के आदेश पर पियर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पीड़िता का कहना है कि घटना के दिन वह अपने मायके आई हुई थी। 24 जुलाई को 4 बजे दिन में वह शौच करने घर से पश्चिम केले के बगान में गयी। तभी आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर पति एवं भाई को मारने की धमकी देते हुए चुप रहने के लिये धमकाया था। इसके बाद रामप्रवेश दास, मंटुन राय, ने उसके साथ बलात्कार किया था। जब रामप्रवेश बलात्कार करना शुरू किया, तो मंटुन वीडियो बना रहा था और जब मंटुन ने बलात्कार किया तब रामप्रवेश ने वीडियो बनाया। बाकी किशोरी दास, कल्लू राय, मुकेश दास, अमित दास इस दौरान चौकीदारी कर रहे थे। 

सभी आरोपी पटसारा के बताये गये हैं। इस मामले में मुजफ्फरपुर एसएसपी विवेक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। और डीएसपी और संबंधित थाने को आवश्यक करवाई का निर्देश दिया जा चुका है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!