मध्य प्रदेश में जनगणना करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ मिलेगा

Updesh Awasthee
भोपाल समाचार, 30 अप्रैल 2026
: मध्य प्रदेश में जनगणना के कारण सभी सरकारी कर्मचारी के अवकाश निरस्त किए जा चुके हैं और पूर्व से घोषित गर्मी की छुट्टी वाले शिक्षकों को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि, गर्मी की छुट्टी में जनगणना का काम करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाएगा। 

Madhya Pradesh Teachers on Census Duty to Get Earned Leave Benefit

आयुक्त लोक शिक्षण मध्य प्रदेश द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा है कि, शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को विश्रामावकाश अवधि में विभिन्न गैर शैक्षणिक कार्य यथा जनगणना कार्य, निर्वाचन, इत्यादि कार्यों में समय-समय पर कार्यभार सौंपा जाकर ड्यूटी हेतु आहूत किया जाता है। उक्त कार्यों में शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को विश्रामावकाश अवधि में ड्यूटी पर आहूत किये जाने की स्थिति में संबंधित शिक्षकों को "हमारे शिक्षक" एप के माध्यम से ड्यूटी स्थल पर ई-अटेन्डेंस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज किया जाना अनिवार्य होगा।

उपरोक्तानुसार विश्रामावकाश में ड्यूटी पर आहूत अवधि ई-अटेन्डेंस के माध्यम से उपस्थिति के आधार पर संबंधित शिक्षक संवर्ग के लोक सेवकों को म.प्र. सिविल सेवा (अवकाश) नियम-2025 के नियम-27 के अनुसार अर्जित अवकाश संचयन हेतु विचार योग्य होगी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!