कंपनी के बिकते ही 15 कर्मचारी हुए करोड़पति, आॅफिस बॉय को मिले 50 लाख

नई दिल्ली। एक कंपनी PayU में काम कर रहे 15 कर्मचारी कंपनी के बिकते ही करोड़पति हो गए हैं। इन सभी को खरीददार कंपनी की ओर से 1-1 करोड़ रुपए दिए जाने का ऐलान किया गया है। इतना ही नहीं PayU के चपरासी को भी इस डील में 50 लाख रुपए मिलेंगे। ये सभी कर्मचारी अपनी कंपनी के शेयरहोल्डर्स भी थे। कंपनी कुल 840 करोड़ में बिकी है। 

आपको बता दें कि पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी सिट्रस पे ने अपने प्रतिद्वंदी कंपनी पेयू को खरीद लिया है। कंपनी ने 860 करोड़ रुपए में पेयू को खरीद लिया है। पेयू के बिकने के बाद इस डील के 43 करोड़ रुपये एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान के तौर पर बांटे जाएंगे, जिसके तहत कंपनी के 15 कर्मचारियों को 1-1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। ये वो कर्मचारी है जिनके पास कंपनी के स्टॉक थे। इसके बदले कंपनी ने उन्हें 1-1 करोड़ रुपए दिए है। 

ऑफिस ब्वॉय को मिले 50 लाख रुपए 
इतना ही नहीं इस डील के बाद पेयू के ऑफिस ब्वॉय को 50 लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया गया है। उसे ये रकम कंपनी के स्टॉक के एवज में मिलेगी। कंपनी ये रकम अगले 1 साल के भीतर-भीतर इन कर्नचारियों को देगी। 

जानें कंपनी के बारे में 
आपको बता दें कि सिट्रस पे पेमेंट प्लेटफॉर्म वाली कंपनी है। इस कंपनी ने 860 करोड़ रुपए में पेयू को खरीदा, जिसे फाइनेंस सेक्टर की सबसे बड़ी डील बताया जा रहा है। बैंगलुरू स्थित इस कंपनी के दफ्तर गुड़गांव,पूणे और मुंबई में भी है। इसके पास 300 कर्मचारी है। कंपनी की स्थापना साल 2011 में की गई थी।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !