
मामला पिटाई करने वाली लड़की के अफेयर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ पिटने वाले लड़के ने लड़की के घरवालों को कथित अफेयर की जानकारी दी। लड़की इस बात से बेहद नाराज थी, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर था। वह शिकायत करने वाले लडके को ढूंढ़ रही थी। और जब लड़का उसके हाथ आया तो उसका जुलूस निकाल दिया।
लड़की ने सरेआम हाथ-पैर और चप्पल से पीटने के बाद आराम से अपनी स्कूटी से चलती बनी। छतरपुर शहर की पॉश कॉलोनी में यह घटना हुई। जब लड़की सरेआम लड़के को पीट रही थी, तब एक राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में लड़की के हाथों पिट रहा लड़का नजर आ रहा है। लड़का बचने के लिए पास के ही एक घर में घुसता है लेकिन वह बच नहीं पाता।