दिल्ली में 3 नाबालिग समेत 5 लड़कों ने पार्क में 2 लड़कियों का गैंगरेप किया

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। अमनविहार इलाके में हुई इस वारदात में कई चीजें चौंकाने वाली हैं। सुनसान पार्क में 2 लड़कियां 2 लड़कों के साथ आईं थीं। यहां मौजूद 5 बदमाशों जिनमें से 3 नाबालिग हैं, ने उन्हें घेर लिया। लड़कों की पिटाई की और दोनों लड़कियों का गैंगरेप किया। 

दरअसल बुधवार शाम दो लड़कियां अपने दो दोस्तों के साथ इस पार्क में आई थी। जिसमें से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है। तभी यहां पहले से मौजूद 5 लड़कों ने पहले तो इन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की लेकिन जब इनके दोस्तों ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। फिर वो हुआ जिसकी कल्पना कर पाना बेहद मुश्किल है। पांचों ने बारी बारी दोनों लड़कियों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया।

आरोप है की गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद इन लोगों ने पीड़ित लड़कियों के साथ मारपीट की और उन्हें इस बाबत किसी को न बताने की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें से तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। राजधानी में एक बार फिर हुई गैंगरेप की इस वारदात ने दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!