10वीं में घटिया परिणाम परिणाम के कारण 2 प्राचार्यों की वेतन वृद्धियां रोकी गईं

Updesh Awasthee
शहडोल। 2015-16 में आयोजित हुईं 10वीं बोर्ड की परीक्षा में घटिया परिणाम आने के कारण 2 प्राचार्यों की वेतनवृद्धियां रोकी गई हैं। इनमें से एक ललन सिंह की 2 वार्षिक वेतन वृद्धियां तथा रघुनंदन श्याम की 2 वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने के आदेश दिए गए हैं। उक्त दोनों ही स्कूलों का परीक्षा परिणाम 25 प्रतिशत से कम रहा था। 
कमिश्नर शहडोल संभाग डीपी अहिरवार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर के प्राचार्य श्री ललन सिंह बनाफर की आगामी 2 वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा सत्र वर्ष 2015-16 में आयोजित वार्षिक परीक्षा के घोषित परिणाम के अनुसार श्री ललन सिंह बनाफर प्राचार्य के प्रभार की शाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतपुर जिला-शहडोल के कक्षा 10 वीं का परिणाम 23.29 प्रतिशत रहा था। 

इसी प्रकार शासकीय हाई स्कूल बेलडोंगरी विकास खण्ड पुष्पराजगढ़ के प्राचार्य श्री रघुनंदन श्याम की आगामी 3 वार्षिक वेतन वृद्धियां असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। शासकीय हाई स्कूल बेलडोंगरी विकास खण्ड पुष्पराजगढ़ जिला-अनूपपुर कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम 13.83 प्रतिशत रहा था। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!