भोपाल कोर्ट में जज के सामने साले ने वकील को पीटा

Updesh Awasthee
भोपाल, 24 मार्च 2026
: राजधानी भोपाल के जिला न्यायालय में आज एक अधिवक्ता को उसी के साले ने जज के सामने पीट दिया। दरअसल अधिवक्ता महोदय, अपने साले साहब के खिलाफ उसकी पत्नी की तरफ से कोर्ट में केस लड़ रहे थे। 

Violence in Court: Lawyer Attacked During Hearing in Bhopal

मामला मंगलवार दोपहर का है। वकील अनंत संजर, पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे हैं। वे पारिवारिक विवाद में काउंसलिंग के लिए महिला पक्षकार के साथ कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान सगा साला विद्युत भटनागर कोर्ट में ही अभद्रता करने लगा और धमकाया- “तेरी वकालत बंद कर दूंगा, तुझे बाहर देख लूंगा।”

अनंत संजर के मुताबिक, जज के सामने भी आरोपी लगातार बदसलूकी करता रहा। कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही उसने झूमाझटकी शुरू कर दी। चेहरे पर नोचने की कोशिश में नाखून लगने से आंख के पास चोट आई और खून निकल आया।

घटना के बाद एडवोकेट अनंत संजर एमपी नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी साले की पत्नी ने पहले से ही उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना (498ए) सहित अन्य मामले दर्ज करा रखे हैं। लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

वहीं, पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि वे विवाद नहीं चाहते, लेकिन कानून अपना काम करे। घटना के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!