VIDEO NEWS - शिवपुरी में महिला पटवारी सस्पेंड, रिश्वत वाला ऑडियो वायरल हो गया था

Updesh Awasthee
ललित मुद्गल, शिवपुरी, 24 मार्च 2026
: एसडीएम कोलारस ने आज एक महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो गया था। इसमें महिला पटवारी नामांतरण के लिए रिश्वत मांगते हुए सुनाई दे रही थी। 

श्रीमती मीना कुशवाह पटवारी ग्राम चंदौरिया रिश्वत मांग रही थी

एसडीएम कोलारस ने अपने आदेश में लिखा है कि, तहसीलदार कोलारस के प्रतिवेदन क्रमांक 1003 दिनांक 23.03.2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि श्रीमती मीना कुशवाह पटवारी ग्राम चंदौरिया द्वारा नामांतरण के प्रकरण में पैसा का लेन-देन किया जा रहा है। इस संबंध में ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पटवारी द्वारा पैसो के लेन-देन की बात की गई है। श्रीमती कुशवाह की इस प्रकार की शिकायतें पूर्व में भी प्राप्त हुई है। जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। 

अतः तहसीलदार कोलारस के प्रतिवेदन से सहमत होते हुए, म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के उपनियम 9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्रीमती मीना कुशवाह ग्राम चंदौरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्रीमती कुशवाह का मुख्यालय तहसील कार्यालय कोलारस रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।



 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!