RKDF COLLEGE कांड में दिग्गी के बाद IAS आर परशुराम तलब

Updesh Awasthee
भोपाल। आरकेडीएफ कॉलेज पर लगा 24 लाख का जुर्माना घटाकर 2.5 लाख कर देेने के मामले में ईओडब्ल्यू ने मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद अब तत्कालीन तकनीकी शिक्षा सचिव आर परशुराम को नोटिस जारी किया गया है। परशुराम को 27 जुलाई को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। 

8 जून को ईओडब्ल्यू को दर्ज कराए बयान में दिग्विजय ने तत्कालीन तकनीकी शिक्षा सचिव आर परशुराम और तत्कालिन मुख्य सचिव एवी सिंह को पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया था। जिसके बाद अब ईओडब्ल्यू ने आर. परशुराम को तलब किया है। कहा जा रहा है कि इसके बाद सीएस एवी सिंह को नोटिस जारी किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय पर अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान आरकेडीएफ कॉलेज को लाभ पहुंचाने का आरोप है। इस कॉलेज पर लगने वाले समझौता शुल्क (जुर्माना) को 24 लाख से कम करके ढाई लाख किया गया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!