MP BJP के घट्टिया MLA को 3 माह की JAIL

Updesh Awasthee
भोपाल। कुछ दिनों पहले राजधानी में ट्रेफिक पुलिस के सिपाही को बेवजह लाइन हाजिर कराने वाले उज्जैन की घट्टिया विधानसभा के भाजपा विधायक सतीश मालवीय को एक होमगार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में 3 माह की जेल और 5 हजार रुपए के जुर्मान की सजा सुनाई गई है। मामला 8 साल पुराना है। इससे पहले इसी मामले में सीजेएम कोर्ट ने भी उन्हें दोषी करार दिया था। 

गौरतलब है कि 14 जुलाई 2015 को उज्जैन की घट्टिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश मालवीय ने 8 साल पहले एक होमगार्ड के साथ मारपीट कर दी थी, जिस पर प्रथम श्रेणी न्यायाधीश मनोज शर्मा की कोर्ट ने उन्हें एक साल की सजा और अर्थदंड से दंडित किया था। इस फैसले के खिलाफ विधायक ने सेशन कोर्ट में अपील की थी, जहां उनकी सजा कम कर दी गई। 

8 साल पुराना है मामला
मौजूदा विधायक सतीश मालवीय पर यह आरोप साल 2007 में लगा था। उस वक्त सतीश विधायक नहीं थे, लेकिन भाजपा की सरकार थी। उन पर आरोप है कि जब वे उज्जैन के चामुंडा माता चौराहे से गुजर रहे थे, तभी चौराहे पर चैकिंग कर रहे होमगार्ड जवान तख्तसिंह ने उनकी कार रोक ली थी। कार रोके जाने से नाराज़ सतीश ने तख्तसिंह के साथ मारपीट कर दी। इस मामले में पीड़ित होमगार्ड के जवान ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया था। उसी समय से यह केस चल रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!