
महिला थाना पुलिस ने 17 मई को हनी पैलेस होटल पर अवैध गतिविधियां संचालित किये जाने की सूचना मिली थी। वहां छापा मारकर पुलिस ने बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया वहां से 4 महिलाओ और आठ पुरुषों को गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस को जानकारी मिली थी कि यह होटल कांग्रेस नेता महेश शर्मा का है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ करने पर महेश शर्मा की इस सेक्स रैकेट में संलिप्तता होने के साक्ष्य भी पुलिस को मिले थे। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही शर्मा फरार था।
सोमवार को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। महेश शर्मा पिछले नगर निगम चुनाव में पूर्व बीजेपी पार्षद सुरेश कुरवाड़े के सामने कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ चुका है। उस चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
बताया जाता है कि बजरंग नगर के रहने वाले महेश शर्मा की शहर में कई होटल्स है, जिनमें भी इसी तरह से सेक्स रेकेट संचालित किया जाता है। हनी पैलेस होटल के बाद पुलिस ने उसके किसी भी होटल पर कोई कार्रवाई नहीं की है।