भारत के हर जिले में खुलेंगे आयुष अस्पताल एवं योगा केन्द्र

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। केंद्र सरकार हर जिले में एक आयुष अस्पताल और एक योग केंद्र खोलने की योजना बना रही है। इस संबंध में विभिन्न राज्यों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने बुधवार को कहा कि सरकार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों में एक आयुष डॉक्टर नियुक्त करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को 14 राज्यों से प्रस्ताव मिले हैं और उन्होंने इसमें रुचि दिखाई है।

इसके अलावा हर जिले में योग केंद्र खोलने पर भी हम काम कर रहे हैं। सरकार अगले दो-तीन महीने में दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान शुरू करेगी। यह एम्स की तरह का होगा।

नाईक ने कहा कि अन्य प्रस्तावित आयुष केंद्रों-अखिल भारतीय यूनानी संस्थान और अखिल भारतीय होम्योपैथी संस्थान के लिए जमीन आवंटित हो गई है। यूनानी केंद्र के लिए गाजियाबाद और होम्योपैथी केंद्र के लिए दिल्ली के नरेला में जमीन मिली है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!