श्रावण मास का हर सोमवार है विशेष, सारी मनोकामनाएं पूर्ण करा देगा

Updesh Awasthee
पंडित हीरेंद्र शुक्ला/भोपाल। श्रावण मास शुरू हो गया है। यह 20 जुलाई से 18 अगस्त तक चलेगा। इस साल सावन महीना 30 दिन का रहेगा और खास बात यह है कि इस दौरान पड़ने वाला प्रत्येक सोमवार अपने आप में विशेष होगा। यदि आप श्रावण के पहले सोमवार से सोलह सोमवार का वृत शुरू करते हैं तो यह आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। 

चंद्रमा सावन की शुरूआत में मकर राशि में है। यह विशेष लाभदायी संयोग है। इससे अन्न और धन अधिक मात्रा में उपलब्ध होगा। बारिश की भी अधिकता रहेगी। चार सोमवारों में से प्रत्येक विशेष शुभ है। रक्षाबंधन का पर्व भी गुरुवार को पड़ रहा है। गुरुवार को यह पर्व आने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहेगी। जानिए किस सोमवार की क्या है विशेषता: 

पहला सोमवार: 
25 जुलाई को पहला सावन सोमवार पड़ेगा। इस बार पहले सावन सोमवार से सोलह सोमवार के व्रत शुरू करने से विशेष लाभ होगा। पहला दिन इस बार किसी कार्य के शुभारंभ के लिए अच्छा है। 

दूसरा सोमवार:
1 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन स्वार्थ सिद्धी योग है। यह सभी कार्यों को पूरा करने के लिए उचित योग है। 

तीसरा सोमवार
8 अगस्त को पड़ रहा है। हस्त नक्षत्र में यह सोमवार आ रहा है। इस दिन शिव भगवान के परिवार का पूजन करने से विशेष लाभ होंगे।

चौथा सोमवार
15 अगस्त को पड़ रहा है। इस दिन प्रदोष योग है। सावन महीने का अंतिम दिन प्रदोष योग पर पड़ रह है। इससे सावन का महत्व चौगुना फलदायी हो गया है।

गुरुवार को पड़ रहा रक्षाबंधन, विशेष शुभ योग 
इस साल रक्षाबंधन पर्व गुरुवार को पड़ रहा है। रक्षाबंधन का पर्व गुरू का प्रतीक माना जाता है। गुरु विष्णु भगवान का प्रतीक है। इस तरह रक्षाबंधन विशेष शुभ है। यह विशेष संपन्नता और शुभ संकेत वाला संयोग है। इस पर्व को अच्छे से मनाने पर इस साल लोगों को विशेष लाभ हो सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!