भोपाल, 16 जून 2026: मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए शाला विकल्प चयन सूचना क्रमांक 4 जारी कर दी गई है। चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट 21 जून 2026 है।
MP Teacher Recruitment 2024: School Choice Selection Notice No. 4
श्री केके द्विवेदी, संचालक लोक शिक्षण मध्य प्रदेश द्वारा जारी की गई सूचना में लिखा है, कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित माध्यमिक शिक्षक (गायन वादन) एवं प्राथमिक शिक्षक (गायन वादन एवं नृत्य) चयन परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणाम के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन उपरांत प्रावधिक पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जा रही है। संबंधित अभ्यर्थी दिनांक 18.06.2026 से 21.06.2026 तक शाला विकल्प चयन की कार्यवाही पूर्ण करें।
संबंधित अभ्यर्थी उन्हे आवंटित संभाग / जिले की सभी शालाओं का चयन अनिवार्य रूप से करें। शाला आवंटन की कार्यवाही साफ्टवेयर के माध्यम से मेरिटकम के आधार पर की जायेगी। निर्धारित अवधि में शाला विकल्प का चयन नहीं करने वाले अभ्यर्थी को शेष उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर शाला का आवंटन किया जायेगा। इस संबंध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं होगा।


