मैं फहराऊंगी लालचौक पर तिरंगा, कोई साथ आए ना आए

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। कश्मीर धधक रहा है। कर्फ्यू लगा हुआ है। तनाव बढ़ता जा रहा है। सरकार कठोर कदम नहीं उठा रही है और जनता आक्रोशित है, लेकिन कड़वा सच यह है कि सब चुप हैं। इस बीच पंजाब के लुधियाना से एक मासूम लड़की ने आवाज बुलंद की है। उनसे ऐलान किया है कि 'मैं श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराऊंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए' भारत की इस मर्दानी का नाम है जाह्नवी बहल का। जाह्नवी ने कहा कि वो 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगी।

जाह्नवी ने कहा कि वो तिरंगा लेकर आ गई हैं और लाल चौक पर फहराकर रहेंगी। जाह्नवी का कहना है कि लाल चौक पर स्टूडेंट्स ने तिरंगे का अपमान किया था इसीलिए वो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएंगी। 

जाह्नवी ने कहा कि वो अलगाववादियों के सामने, कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराने वालों के सामने श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराएंगी। जाह्नवी ने कहा कि जो उन्हें रोक सकता है रोक कर दिखाए। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!