रीवा में दलित छात्रा को छात्रावास से बाहर निकाला

Updesh Awasthee
रीवा। छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली दलित छात्रा को वार्डन और उसके पति ने बाहर निकाल दिया। छात्रा ने रीवा के छात्रनेताओं से संपर्क किया और बवाल मच गया। अब कलेक्टर ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 

12वीं कक्षा की छात्रा सरला साकेत ने दो दिन पहले शिक्षा समिति की अध्यक्ष, जिला पंचायत की उपाध्यक्ष विभा पटेल और डीपीसी डीके जैन के सामने छात्रावास की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी थी। पीड़ित छात्रा का कहना है कि उसने जिम्मेदारों को छात्रावास का सच बताया था, जिससे नाराज वार्डन किरण मिश्रा और उनके पति शैलेश मिश्रा अगले दिन छात्रावास पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए उसे बाहर निकाल दिया।

इस घटना के विरोध में आक्रोशित छात्र संगठन ने एक रैली निकाल कर कमिश्नर और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर राहुल जैन ने शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!