UP में चौथे नंबर पर रहेगी BJP, हम बनाएंगे सरकार: शीला दीक्षित

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। उत्तर प्रदेश में 27 साल बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुये दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार रात कानपुर में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी चौथे नंबर पर होगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 27 बरसों में सपा, बसपा और भाजपा के शासन काल में उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता ही चला गया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि दिल्ली को पहले मुगलों ने बनाया और फिर अंग्रेजों ने उसे खड़ा किया लेकिन दिल्ली को संजाने सवारने का काम शीला दीक्षित ने किया। इसी तरह वह उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश का विकास करेंगी। दिल्ली से चली कांग्रेस पार्टी की यात्रा "27 साल यूपी बेहाल" आज रात सवा ग्यारह बजे कानपुर के घंटाघर पहुंची।

राजबब्बर ने कानपुर के सांसद मुरली मनोहर जोशी को निशाना बनाते हुये कहा कि वह कभी कभार ही कानपुर आते है और उन्हें कानपुर के विकास से कोई मतलब नहीं है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सभी पार्टियां जाति आधारित राजनीति करती हैं लेकिन कांग्रेस हर उस आदमी, नौजवान, बेरोजगार, किसान और महिला के साथ है जिन्हें उनका हक नहीं मिला है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!