दिग्विजय ने फिर जाकिर नाइक को शांतिदूत बताया

Updesh Awasthee
शांति सम्मेलन 2012 का चित्र
एजेंसी/पुणे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को शांति दूत करार दिया है। उन्होंने कहा कि जाकिर इस्लाम का सही अर्थ और उद्देश्य बताते हैं। यह भाजपा है जो इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर जाकिर भड़काऊ उपदेश के आरोपी हैं तो साक्षी महाराज, योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची जैसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कांग्रेस महासचिव ने कहा, “मुझे 2012 में शांति सम्मेलन में बुलाया गया था।

वहां मैंने डॉ. नाइक के साथ मंच साझा किया था। उनका पूरा भाषण सांप्रदायिक सद्भाव और इस बात पर केंद्रित था कि इस्लाम कैसे आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने शांति का संदेश दिया था।” उन्होंने कहा कि अगर नाइक इतने खतरनाक हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को उनके भाषणों के बारे में पता क्यों नहीं था।

डोभाल खुफिया ब्यूरो (आइबी) के निदेशक भी रह चुके हैं। पिछले दो साल से महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं दर्ज करवाया। श्री सिंह ने यह भी जोड़ा कि यदि पीस टीवी पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है तो सुदर्शन चैनल पर भी लगाया जाना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!