विधानसभा में गूंजा मिट्टी मिले गेंहू का मामला, बाहर पड़े छापे

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी में बाढ़ पीड़ितों को बांटे गए मिट्टी मिले गेंहू का मामला आज विधानसभा में गूंजा। कांग्रेसी विधायकों ने इस मामले में सदन से वॉकआउट तक कर दिया। बाहर अधिकारियों ने इस मामले में दनादन छापामार कार्रवाई की है। राजधानी की सभी उचित मूल्य की दुकानों पर इस तरह का गेंहू वितरण बंद कर दिया गया है। 

50 किलो गेहूं की बोरियों में निकली 20 किलो मिट्टी: मामले पर निगम के अध्यक्ष और भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. हितेष वाजपेयी का कहना है कि, सैंपल की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वे दल-बल के साथ राशन की दुकानों में छापामार कार्रवाई करेंगे। प्रदेशभर की दुकानों में अधिकारी गेहूं की क्वालिटी की जांच करके रिपोर्ट पेश करेंगे।

जानिए, क्या है मामला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की निचली बस्तियों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों को वितरित किए गए 50 किलोग्राम गेहूं की बोरी में 20 किलो मिट्टी निकली है। प्रशासन ने मिट्टी मिले गेहूं के वितरण की घटना को स्वीकार कर लिया है। यह गेंहू भोपाल के बाढ़ पीड़ितों को भी वितरित किया गया था। मंगलवार को पीड़ितों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

जयवर्धन सिंह का सीएम पर सीधा हमला, कहा- शिवराज मामा मोगेम्बो बन गए हैं। उसी क्रम में प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो गेहूं और पांच-पांच लीटर केरोसिन वितरित किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित राजीव नगर में पीड़ितों को गेहूं की बोरियों में बड़ी मात्रा में मिट्टी मिली है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!