शिवराज मामा मोगेम्बो हो गए हैं: जयवर्धन सिंह

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के बाद अब उनके पुत्र जयवर्धन सिंह भी बातों के तीर मारने में माहिर होते जा रहे हैं। आज पहली बार उन्होंने मप्र के सीएम शिवराज सिंह पर सीधा और तीखा हमला किया, जो निश्चित रूप से मीडिया की सुर्खियां बनेगा। उन्होंने कहा कि 'शिवराज मामा मोगेम्बो हो गए हैं'

जयवर्धन सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां बाढ़ पीड़ित मदद के लिए तड़प रहे हैं, वहीं उन्हें मिट्टी मिला गेहूं बांटा जा रहा है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार पीड़ितों के प्रति कितनी असंवेदनशील है। जयवर्धन सिंह ने सीएम पर टिप्पणी करते हुए ये भी कहा कि अब शिवराज मामा मोगेम्बो बन गए हैं।

पीसी शर्मा ने उठाया था मामला
बताया जा रहा है कि करीब 70 लोग खराब गेहूं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे थे। अधिकारियों ने शुरूआत में उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद प्रभावित लोगों ने पूर्व विधायक पीसी शर्मा से पूरे मामले की शिकायत की। पीसी शर्मा ने जोरदार तरीके से इस मुद्दे को उठाया और धरने पर बैठ गए। लोगों का आक्रोश और कांग्रेसियों का विरोध बढ़ता देखकर कलेक्टर निशांत बरवड़े को हस्तक्षेप करना पड़ा और पूरे मामले की जाचं के आदेश दिए गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!