इंदौर में अब सरवटे बस स्टेण्ड की छत गिरी, 1 यात्री घायल

Updesh Awasthee
इंदौर। अभी राजवाड़ा का मलवा साफ नहीं हो पाया कि सरवटे बस स्टेण्ड की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रात के समय हुआ, इसलिए घायलों की संख्या कम रही। यदि यही हादसा दिन में होता तो बड़ा मामला सामने आ सकता था। 

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की रात यहां देर रात एकाएक बस स्टैण्ड की छत का कुछ हिस्सा गिर गया। छत का हिस्सा एक यात्री के ऊपर गिरा, जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गनीमत रही कि छज्जा रात के समय गिरा था। यदि यही हादसा दिन में होता तो किसी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में यात्री मौजूद होते है।
बताया जा रहा है कि बस स्टैण्ड भवन की छत लगातार जर्जर होती जा रही है। इस ओर न तो प्रशासन और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी का ध्यान है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!